Ghansyam Sharma / Sat, Jun 28, 2025 / Post views : 176
किसानों को मिलेगा सीधा बाजार, उन्नत तकनीकों से होगी खेती लाभदायक
रायपुर। पत्रिका लुक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित कैंप कार्यालय से कृषि क्रांति अभियान के अंतर्गत एग्री-हॉर्टी एक्सपो एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का वर्चुअल शुभारंभ किया। जिला पंचायत परिसर में दो दिवसीय यह आयोजन देश की प्रमुख कृषि कंपनियों की भागीदारी से किसानों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। इस एक्सपो में जियो मार्ट रिटेल, देहात, हॉनेस्ट फॉर्म, धरागरी, अवनी आयुर्वेदा जैसी कंपनियां भाग ले रही हैं, जो एफपीओ के माध्यम से किसानों से फसल अनुबंध करेंगी। इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की समृद्धि के लिए कटिबद्ध है। नई तकनीक अपनाकर किसान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। उन्होंने इस दिन को जशपुर के कृषि इतिहास में मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि जशपुर में कटहल, आम, लीची, नाशपाती और सेब की खेती में बड़ी संभावनाएं हैं और यह एक्सपो किसानों और खरीदारों के बीच सीधे संवाद का मंच बनेगा।
सॉइल हेल्थ कार्ड की उपयोगिता पर उन्होंने कहा कि इससे मिट्टी की गुणवत्ता और आवश्यक खाद की जानकारी मिलती है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं, जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, समर्थन मूल्य पर धान और वनोपज खरीदी आदि। साथ ही, राज्य में पशुपालन, मछली पालन और डेयरी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसमें जशपुर को पायलट जिले के रूप में चुना गया है।
कार्यक्रम में सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक रायमुनी भगत और जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी वर्चुअली सहभागिता की। उन्होंने जल संरक्षण, नवाचार और अनुबंध खेती की संभावनाओं पर जोर दिया।
कलेक्टर रोहित व्यास ने एक्सपो के उद्देश्यों और किसानों को होने वाले लाभों की जानकारी दी। सम्मेलन में नाबार्ड, एपेडा और वैज्ञानिकों द्वारा कृषि विपणन, जैव प्रमाणीकरण, जीआई टैग और वैज्ञानिक खेती के बारे में जानकारी दी जा रही है। किसानों और कंपनियों के बीच अनुबंध खेती पर चर्चा और अनुबंध भी किए जाएंगे।
इस अवसर पर फसल प्रदर्शनी में किसानों ने जैविक धान, कुटकी, रागी, नाशपाती, लीची, मिर्च जैसी उपज प्रस्तुत की। आम व नाशपाती प्रतियोगिता तथा नवाचार प्रदर्शनी में चयनित किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा
sotradprcg
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन