Ghansyam Sharma / Tue, Apr 13, 2021 / Post views : 141
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या शुरुआत से ही मीडिया की फेवरिट रही हैं। ऐश- अभिषेक के साथ साथ बिग बी भी समय समय पर आराध्या की तस्वीरें शेयर करते हैं और आराध्या के साथ बिताए खास पलों से फैंस को भी रूबरू कराते हैं। लेकिन बच्चन परिवार ने आराध्या को पैपेराजी से दूर ही रखने की कोशिश की है। हाल ही में जब अभिषेक बच्चन से आराध्या को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, अब वह समझती है कि वह किस तरह के परिवार से आती है।

Aaradhya अभिषेक बच्चन ने कहा कि आराध्या को पैपराजी के सामने आने के लिए ऐश्वर्या ने ट्रेन किया है। इसका पूरा क्रेडिट उन्हें जाता है। आज आराध्या समझती है कि वह किस परिवार से ताल्लुक रखती है। जब वह छोटी थी, तभी से ऐश ने आराध्या की इस बात पर ध्यान देना शुरू कर दिया था। बहरहाल, आराध्या अभी बहुत छोटी है और इन दिनों ऑनलाइन अपनी स्कूल की पढ़ाई करने में व्यस्त है। अभिषेक बच्चन ने बताया कि बेटी से जुड़ा यह विभाग उनकी पत्नी ऐश्वर्या के पास है क्योंकि वह इस काम में बहुत अच्छे नहीं हैं। वह आभार व्यक्त करती है वह आभार व्यक्त करती है अभिषेक ने कहा, "आराध्या अपने दादा और दादी, माता और पिता के बारे में जानती है कि हम सभी कलाकार हैं। हम भाग्यशाली हैं और करोड़ों लोगों का प्यार और इज्जत हमें मिलती है। इसके चलते वह सभी का सम्मान करती है और उन्हें भगवान ने जो दिया है, उसके लिए आभार व्यक्त करती है। ये ऐश्वर्या ने उसे सिखाया है।"

फिल्में देखना पसंद है फिल्में देखना पसंद है अभिषेक ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि आराध्या को यह सभी चीजें साधारण लगती हैं और वह इनसे डील कर लेती है। आराध्या को हमारी फिल्में देखना पसंद है और वो देखती भी है। दादा- पोती की हिट जोड़ी दादा- पोती की हिट जोड़ी अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि आराध्या उनके काम करने वाली डेस्क को बिगाड़ देती है और उन्हें यह बहुत पसंद आता है।
शेयर करते हैं तस्वीरें शेयर करते हैं तस्वीरें बिग बी का अपनी पोती आराध्या के साथ कितना प्यारा बॉन्ड है, इसका अहसास इन तस्वीरों से ही हो जाएगा। बिग बी भी समय समय पर आराध्या की तस्वीरें शेयर करते हैं और आराध्या के साथ बिताए खास पलों से फैंस को भी रूबरू कराते हैं। आराध्या बच्चन आराध्या बच्चन आराध्या का जन्म 16 नवंबर, 2011 को हुआ था। वह धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। स्टारकिड होने की वजह से आराध्या बचपन से ही मीडिया की फेवरिट रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन