Ghansyam Sharma / Fri, Mar 26, 2021 / Post views : 167
अभिनेता आर माधवन ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
अभिनेता (50) ने अपनी फिल्म ' 3 इडियट्स' का जिक्र करते हुए ट्विटर पर अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी।
अभिनेता ने ट्वीट किया, ‘‘ फरहान को रैंचो का पीछा करना ही था … वायरस हमेशा हमारे पीछे था और इस बार उसने हमें अपनी चपेट में ले ही लिया। लेकिन परेशानी की कोई बात नहीं है और जल्द ही ठीक हो जाऊंगा।’’
माधवन और अभिनता आमिर खान ने 2009 में आई फिल्म ‘3 इडियट्स’ में एक साथ काम किया था। यह तीन दोस्तों की कहानी थी, जिसमें माधवन ने फरहान, आमिर ने रैंचो और शरमन जोशी ने राजू की भूमिका निभाई थी।
आमिर खान बुधवार को संक्रमित पाए गए थे।
माधवन ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनका दोस्त राजू उनका यहां पीछा करे।
अभिनेता ने साथ ही सभी प्रशंसकों का शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया भी अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन