Ghansyam Sharma / Sun, Jun 13, 2021 / Post views : 169
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं। उनकी पहली फिल्म जुलाई से शुरु होने वाली है। जहां शनाया के डेब्यू को लेकर पूरा कपूर परिवार उत्साहित है, वहीं, हाल ही में जब अर्जुन कपूर ने पूछा गया कि क्या वो अपनी कज़िन शनाया को कुछ डेब्यू टिप्स देते हैं? तो एक्टर ने इससे इंकार किया है। अर्जुन कपूर ने कहा कि, "मैं एक भाई के तौर पर उसे सपोर्ट करता हूं, लेकिन कोई टिप नहीं देता। हर किसी की अपनी एक जर्नी होती है और मुझे लगता है कि उसे यह सफर खुद तय करना चाहिए।"
एक वेबसाइट से बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा, "मैं सुझाव नहीं देता क्योंकि हर किसी की अपनी जर्नी होती है, हर किसी को अपनी पसंद बनानी चाहिए, वह बहुत अच्छे हाथों में है। शनाया के साथ उसके माता-पिता भी हैं और मेरा सपोर्ट भी है। मैं बस यही चाहता हूं कि वह अपनी राय खुद बनाए और अपनी जर्नी तय करे।"
अर्जुन कपूर ने कर रहे हैं सपोर्ट एक्टर ने आगे कहा, "हो सकता है कि जाने या अनजाने में किसी बातचीत में मैं उसको गाइड कर सकता हूं। अगर वह मुझसे कोई प्रश्न पूछती है तो मैं जरूर बताउंगा। लेकिन मेरा मानना है कि मैं भावनाओं की विभिन्न पहलुओं से गुजरा हूं और मुझे पूरा यकीन है कि उसे भी इससे गुजरना होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन