Mon, 24 Aug 2026
Breaking News
केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | बुलेट पर एसडीएम, दिखा नारी शक्ति का दम : 45 किमी तिरंगा यात्रा में एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ा कोण्डागांव : सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आमजन हुए शामिल | कोण्डागांव में साइबर जागृति अभियान शुरू : यूपीआई ठगी से लेकर सोशल मीडिया हैकिंग और एआई ब्लैकमेलिंग तक से बचाव की दी जाएगी जानकारी | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | बुलेट पर एसडीएम, दिखा नारी शक्ति का दम : 45 किमी तिरंगा यात्रा में एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ा कोण्डागांव : सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आमजन हुए शामिल | कोण्डागांव में साइबर जागृति अभियान शुरू : यूपीआई ठगी से लेकर सोशल मीडिया हैकिंग और एआई ब्लैकमेलिंग तक से बचाव की दी जाएगी जानकारी | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | बुलेट पर एसडीएम, दिखा नारी शक्ति का दम : 45 किमी तिरंगा यात्रा में एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ा कोण्डागांव : सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आमजन हुए शामिल | कोण्डागांव में साइबर जागृति अभियान शुरू : यूपीआई ठगी से लेकर सोशल मीडिया हैकिंग और एआई ब्लैकमेलिंग तक से बचाव की दी जाएगी जानकारी |

: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना का किया शुभारंभ

Ghansyam Sharma / Sat, Oct 7, 2023 / Post views : 163

Share:


रायपुर। पत्रिका लुक
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को घर से कॉलेज आने-जाने के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणा पर अमल करते हुए आज इस योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना से कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योजना के शुभारंभ पर छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैंने आप लोगों से वादा किया था कि कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आने-जाने के लिए शासन की ओर से निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उसी वादे के अनुरूप आज के इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। मैं बहुत अच्छी तरह यह समझ सकता हूं कि दूर-दराज से कॉलेज पढ़ने के लिए आने-जाने में विद्यार्थियों को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों को और भी ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विद्यार्थियों को कॉलेज आने-जाने के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने का वादा हमारे घोषणा पत्र में भी था। आज से इस सुविधा की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत शासकीय कॉलेजों और राजकीय विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले 01 लाख से ज्यादा नियमित विद्यार्थियों को लाभ होगा। इस योजना पर लगभग 110 करोड़ रुपए का आर्थिक व्ययभार आएगा, इसमें से आधा भार राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा एवं आधा व्यय बस संचालकों द्वारा छूट के तौर पर वहन किया जाएगा। पिछले पांच वर्षों के दौरान हमने प्राइमरी स्कूलों से लेकर महाविद्यालयों तक उत्कृष्ट शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कदम उठाए हैं। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत राज्य में 753 अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के उत्कृष्ट विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इन स्कूलों में 4 लाख से अधिक विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रवेश दिया गया है। कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, विधायक लखेश्वर बघेल, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, उच्च शिक्षा आयुक्त श्रीमती शारदा वर्मा, कॉलेज के प्रधानाचार्य तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement