Ghansyam Sharma / Thu, Nov 5, 2026 / Post views : 1
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के उद्देश्य से जिला मुख्यालय स्थित ऑक्शन हॉल में ‘राष्ट्र चेतना संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता भगाओ’ के संदेश के साथ हुए इस आयोजन में लोकतांत्रिक व्यवस्था, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक एकता और नागरिकों की जिम्मेदारी जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला भाजपा अध्यक्ष सेवकराम नेताम ने विषय की प्रस्तावना के साथ की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए समाज में जागरूकता और संवाद जरूरी है। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पांडे ने लोकतंत्र की मूल भावना पर विचार रखते हुए कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए।
केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने युवाओं और प्रबुद्ध वर्ग से संवैधानिक मूल्यों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। संवाद के दौरान बुद्धिजीवियों ने विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों को लेकर वक्ताओं से सवाल किए। इस पर सवाल-जवाब और तर्क-वितर्क हुआ। वक्ताओं ने विपक्ष के आरोपों को हार की हताशा से प्रेरित बताते हुए अपना पक्ष रखा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्रहित, सामाजिक एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, भाजपा उपाध्यक्ष जितेन्द्र सुराना, महामंत्री अनिल अग्रवाल, गोपाल दीक्षित, दयाराम पटेल सहित जिले के अनेक प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन