Ghansyam Sharma / Thu, Nov 5, 2026 / Post views : 24
बीजापुर। पत्रिका लुक
जिले के भद्राकाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रैगुड़ा के जंगल में मुर्गा बाजार की आड़ में चल रहे लाखों रुपये के जुए पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 156 लोगों को पकड़ा। इनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और सार्वजनिक द्यूत अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, मौके से 20 लाख 1 हजार 200 रुपये नगद, 47 चारपहिया वाहन और 12 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मामले में थाना भद्राकाली में अपराध क्रमांक 06/2026 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन