Ghansyam Sharma / Thu, Nov 5, 2026 / Post views : 1
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
दीपावली पर्व के मद्देनजर आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कोण्डागांव नगर में विशेष जांच अभियान चलाया। 4 नवंबर को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर घी, केक, कुंडा, गुलाब जामुन, बर्फी, पेड़ा और बेसन लड्डू के कुल सात नमूने संकलित किए।
निरीक्षण के दौरान दो प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं पाए जाने पर संचालकों को सुधार सूचना पत्र जारी किए गए। संकलित नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
यह कार्रवाई नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक अग्रवाल के आदेशानुसार, कलेक्टर के निर्देशन और अभिहित अधिकारी के नेतृत्व में की गई। अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं भंडारण में स्वच्छता बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने के निर्देश दिए। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन