Ghansyam Sharma / Thu, Nov 5, 2026 / Post views : 43
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
नवरात्रि, दुर्गा उत्सव एवं दशहरा पर्व के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिले के मांझी, चालकी, गायता, पुजारी, मेम्बर एवं मेम्बरिन समाज के पदाधिकारियों ने कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा का सम्मान किया। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समारोह में समाज प्रमुखों ने प्रशासन और पुलिस की बेहतर कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों की सराहना करते हुए आभार जताया।
समाज प्रमुखों ने कहा कि प्रशासन और पुलिस के आपसी समन्वय, सतर्कता और जिम्मेदार व्यवस्था के चलते सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। वहीं महिलाओं ने महिला सुरक्षा के लिए गठित दीदी स्क्वाड की कार्यप्रणाली और जागरूकता कार्यक्रमों की विशेष प्रशंसा की।
इस दौरान वरिष्ठ समाज प्रमुख रामलाल कोर्राम, केजूराम नेताम, प्रेमबती मरावी, बड़े डोंगर मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी देवेन्द्रनाथ राणा सहित अन्य समाज प्रमुख उपस्थित रहे। कलेक्टर एवं एसपी ने सम्मान के लिए आभार जताते हुए भविष्य में भी प्रशासन, पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन