Ghansyam Sharma / Thu, Nov 5, 2026 / Post views : 1
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीदी की तैयारियों को लेकर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को जिले के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने लंजोड़ा, जुगानीकलार, भंडारसिवनी और बोरगांव स्थित केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्रों में ऑपरेटरों की व्यवस्था, धान सुरक्षित रखने के लिए उपयुक्त स्थान और आवागमन की सुविधा सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से धान खरीदी संचालित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर ने स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा कर केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं, ताकि खरीदी प्रक्रिया सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके।
निरीक्षण के दौरान खाद्य विभाग के अधिकारी नवीन श्रीवास्तव, जिला विपणन अधिकारी लोकेश देवांगन, सीसीबी नोडल मनोज वानखेड़े सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन