Ghansyam Sharma / Thu, Nov 5, 2026 / Post views : 26
नारायणपुर। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के कुतुल क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलोग्राम वजनी संदिग्ध कुकर आईईडी को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। आईईडी ग्राम केहनार के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में बिजली पोल लगाने के लिए गड्ढा खोदने के दौरान मिली थी।
जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर को सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस बल और आईटीबीपी की 41वीं वाहिनी का बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। सर्चिंग के दौरान कुतुल कैंप से करीब 7 किलोमीटर दूर फरसबेडा रोड पर संदिग्ध प्रेशर कुकर आईईडी बरामद हुई।
इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए नियंत्रित विस्फोट के जरिए आईईडी को निष्क्रिय किया। पूरी कार्रवाई के बाद संयुक्त सुरक्षा बल की टीम सकुशल वापस लौटी।
नारायणपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जंगल, पहाड़ी क्षेत्र या सड़क पर कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर उसे छूने या हटाने की कोशिश न करें और तत्काल पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन