Ghansyam Sharma / Thu, Nov 5, 2026 / Post views : 39
बीजापुर। पत्रिका लुक
जिले में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए पैंगोलिन के 9.260 किलोग्राम शल्क और तेंदुए की खाल बरामद की है। इस मामले में दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम ने ग्राम रेड्डी और मल्लेपल्ली में अलग-अलग कार्रवाई की। इस दौरान वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी से जुड़े साक्ष्य बरामद किए गए। विभाग ने पैंगोलिन के शल्क और तेंदुए की खाल जब्त कर आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत पैंगोलिन और तेंदुआ संरक्षित वन्यजीव हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन