Mon, 09 Nov 2026
Breaking News
नक्सलमुक्त गांवों में पुलिस के साथ मनी दीपावली : गायता, पुजारी, सिरहा और मांझी के साथ देवालयों में हुई पूजा-अर्चना, ग्रामीणों को मिठाई और पटाखे बांटकर किया सम्मानित | बस्तर में जवानों के बीच प्रधानमंत्रीमोदी ने मनाई दिवाली : करनपुर के कोबरा ऑपरेशंस बेस पहुंचे प्रधानमंत्री, बोले– पहली बार देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त | कांकेर के 5 जवानों को छत्तीसगढ़ शौर्य पदक : नक्सल विरोधी अभियान में वीरता और उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला सम्मान, प्रदेश के 24 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित | वन विभाग की कार्रवाई, पैंगोलिन के शल्क , तेंदुए की खाल : वन्यजीव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, 9.260 किलो पैंगोलिन शल्क और तेंदुए की खाल जब्त, छह आरोपी हिरासत में | नारायणपुर में 5 किलो की कुकर आईईडी बरामद, निष्क्रिय : केहनार के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में बिजली पोल के लिए गड्ढा खोदते समय मिली आईईडी, ITBP ने नियंत्रित विस्फोट से किया निष्क्र | धान खरीदी की तैयारियों को लेकर कलेक्टर केंद्रों जायजा : लंजोड़ा, जुगानीकलार, भंडारसिवनी और बोरगांव केंद्रों का किया निरीक्षण, समय-सीमा में व्यवस्था पूरी करने के निर्देश | दीपावली से पहले खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 7 नमूने : दो प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना पत्र जारी, गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए नमूने | डुंडाबेड़मा में पुलिस की सहयोग चौपाल, ग्रामीणों को किया : साइबर ठगी से महिला-बाल सुरक्षा तक, इरागांव पुलिस ने बाजार में दी कानूनी जानकारी | ‘राष्ट्र चेतना संवाद’ में लोकतंत्र और वोट चोरी के आरोप : भाजपा के संवाद कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों ने उठाए सवाल, वक्ताओं ने दिया जवाब | दशहरा की शांतिपूर्ण व्यवस्था पर कलेक्टर-एसपी सम्मानित : ल: समाज प्रमुखों ने बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और दीदी स्क्वाड के प्रयासों की सराहना की | नक्सलमुक्त गांवों में पुलिस के साथ मनी दीपावली : गायता, पुजारी, सिरहा और मांझी के साथ देवालयों में हुई पूजा-अर्चना, ग्रामीणों को मिठाई और पटाखे बांटकर किया सम्मानित | बस्तर में जवानों के बीच प्रधानमंत्रीमोदी ने मनाई दिवाली : करनपुर के कोबरा ऑपरेशंस बेस पहुंचे प्रधानमंत्री, बोले– पहली बार देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त | कांकेर के 5 जवानों को छत्तीसगढ़ शौर्य पदक : नक्सल विरोधी अभियान में वीरता और उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला सम्मान, प्रदेश के 24 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित | वन विभाग की कार्रवाई, पैंगोलिन के शल्क , तेंदुए की खाल : वन्यजीव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, 9.260 किलो पैंगोलिन शल्क और तेंदुए की खाल जब्त, छह आरोपी हिरासत में | नारायणपुर में 5 किलो की कुकर आईईडी बरामद, निष्क्रिय : केहनार के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में बिजली पोल के लिए गड्ढा खोदते समय मिली आईईडी, ITBP ने नियंत्रित विस्फोट से किया निष्क्र | धान खरीदी की तैयारियों को लेकर कलेक्टर केंद्रों जायजा : लंजोड़ा, जुगानीकलार, भंडारसिवनी और बोरगांव केंद्रों का किया निरीक्षण, समय-सीमा में व्यवस्था पूरी करने के निर्देश | दीपावली से पहले खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 7 नमूने : दो प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना पत्र जारी, गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए नमूने | डुंडाबेड़मा में पुलिस की सहयोग चौपाल, ग्रामीणों को किया : साइबर ठगी से महिला-बाल सुरक्षा तक, इरागांव पुलिस ने बाजार में दी कानूनी जानकारी | ‘राष्ट्र चेतना संवाद’ में लोकतंत्र और वोट चोरी के आरोप : भाजपा के संवाद कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों ने उठाए सवाल, वक्ताओं ने दिया जवाब | दशहरा की शांतिपूर्ण व्यवस्था पर कलेक्टर-एसपी सम्मानित : ल: समाज प्रमुखों ने बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और दीदी स्क्वाड के प्रयासों की सराहना की | नक्सलमुक्त गांवों में पुलिस के साथ मनी दीपावली : गायता, पुजारी, सिरहा और मांझी के साथ देवालयों में हुई पूजा-अर्चना, ग्रामीणों को मिठाई और पटाखे बांटकर किया सम्मानित | बस्तर में जवानों के बीच प्रधानमंत्रीमोदी ने मनाई दिवाली : करनपुर के कोबरा ऑपरेशंस बेस पहुंचे प्रधानमंत्री, बोले– पहली बार देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त | कांकेर के 5 जवानों को छत्तीसगढ़ शौर्य पदक : नक्सल विरोधी अभियान में वीरता और उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला सम्मान, प्रदेश के 24 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित | वन विभाग की कार्रवाई, पैंगोलिन के शल्क , तेंदुए की खाल : वन्यजीव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, 9.260 किलो पैंगोलिन शल्क और तेंदुए की खाल जब्त, छह आरोपी हिरासत में | नारायणपुर में 5 किलो की कुकर आईईडी बरामद, निष्क्रिय : केहनार के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में बिजली पोल के लिए गड्ढा खोदते समय मिली आईईडी, ITBP ने नियंत्रित विस्फोट से किया निष्क्र | धान खरीदी की तैयारियों को लेकर कलेक्टर केंद्रों जायजा : लंजोड़ा, जुगानीकलार, भंडारसिवनी और बोरगांव केंद्रों का किया निरीक्षण, समय-सीमा में व्यवस्था पूरी करने के निर्देश | दीपावली से पहले खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 7 नमूने : दो प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना पत्र जारी, गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए नमूने | डुंडाबेड़मा में पुलिस की सहयोग चौपाल, ग्रामीणों को किया : साइबर ठगी से महिला-बाल सुरक्षा तक, इरागांव पुलिस ने बाजार में दी कानूनी जानकारी | ‘राष्ट्र चेतना संवाद’ में लोकतंत्र और वोट चोरी के आरोप : भाजपा के संवाद कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों ने उठाए सवाल, वक्ताओं ने दिया जवाब | दशहरा की शांतिपूर्ण व्यवस्था पर कलेक्टर-एसपी सम्मानित : ल: समाज प्रमुखों ने बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और दीदी स्क्वाड के प्रयासों की सराहना की |

बस्तर में जवानों के बीच प्रधानमंत्रीमोदी ने मनाई दिवाली : करनपुर के कोबरा ऑपरेशंस बेस पहुंचे प्रधानमंत्री, बोले– पहली बार देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त

Ghansyam Sharma / Mon, Nov 9, 2026 / Post views : 7

Share:

कोण्डागांव। पत्रिका लुक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2026 को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के करनपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस पहुंचकर सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में उनके साहस, बलिदान और समर्पण की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पहली दिवाली है, जब देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है। दशकों से चली आ रही माओवादी हिंसा के खिलाफ लड़ाई में मिली सफलता करोड़ों देशवासियों के लिए भयमुक्त वातावरण का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे बस्तर में जवानों के बीच इसलिए आए हैं, ताकि इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय उन सुरक्षाकर्मियों के साथ साझा कर सकें, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत होने से बाहरी दुश्मनों के मंसूबे भी कमजोर पड़ते हैं। सीआरपीएफ, कोबरा, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, राज्य पुलिस बल, बस्तर फाइटर्स और महिला कमांडो के योगदान की उन्होंने विशेष सराहना की।

प्रधानमंत्री ने नक्सलवाद के पुराने दौर को याद करते हुए कहा कि कभी देश के करीब 230 से अधिक जिले वामपंथी उग्रवाद की चपेट में थे। छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में भय और हिंसा का माहौल था। नक्सली हमलों में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों और निर्दोष नागरिकों ने अपनी जान गंवाई। उन्होंने दंतेवाड़ा में हुए हमलों का उल्लेख करते हुए जवानों के बलिदान को याद किया।

मोदी ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा अभियान के साथ प्रभावित क्षेत्रों में विकास को भी प्राथमिकता दी गई। इन इलाकों में 15 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कें, 9,500 से ज्यादा मोबाइल टावर, एकलव्य विद्यालय, आईटीआई और कौशल विकास केंद्र स्थापित किए गए। साथ ही बैंकिंग, डाकघर और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया गया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास और आदिवासी क्षेत्रों तक विकास योजनाओं की पहुंच को भी उन्होंने महत्वपूर्ण बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 47 वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ है कि बीते एक साल में ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ का एक भी जवान शहीद नहीं हुआ। यह देश की मजबूत नीतियों और सुरक्षा बलों के दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने गरीबी उन्मूलन और नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को एक-दूसरे से जुड़ा बताते हुए कहा कि देश में 50 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर आए हैं।

बस्तर में हो रहे बदलाव का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री ने बस्तर ओलंपिक का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अब यहां के बच्चे बंदूकों के बजाय खेलों में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। यह बदलाव बस्तर के उज्ज्वल भविष्य और शांति की दिशा में आगे बढ़ते क्षेत्र की पहचान है।

अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने जवानों से देश को विकसित, आत्मनिर्भर और नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जवानों का बलिदान और मेहनत विकसित भारत की मजबूत नींव बनेगी। प्रधानमंत्री ने सभी जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति देश की कृतज्ञता व्यक्त की।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement